Advertisements
Basant Panchami 2026 date : 23 जनवरी को रात 02.28 बजे शुरू होगी और 24 जनवरी को रात 01.46 बजे समाप्त होगी | दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जायेगा। बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी के दिन होती है | बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है | मां सरस्वती को विद्या की देवी कहते है | इस दिन कोई भी श्रेष्ठ काम करनें के लिये किसी शुभ मुहूर्त की जरूरत नहीं होती है |
बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami Shubh Muhurt) : बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है |
बसंत पंचमी की पूजन विधि : बसंत पंचमी के दिन पीले या सफेद रंग के कपड़े पहना चाहिये और मां सरस्वती की पूजा यही कपड़े पहनकर करनी चाहिये इस से मां बहुत प्रसन्न होती है | सरस्वती मां की पूजा करते समय मां का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें | सरस्वती मां की पूजा शुभ समय में ही करें इस से अच्छा लाभ मिलता है | आज के दिन (23 जनवरी 2026) सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है | पूजा के समय मां सरस्वती को चंदन, पीले व सफेद फूल अर्पित करना चाहिये | प्रसाद में मां को मिश्री, दही या केसर की खीर का भोग लगाये | पूजा करते समय मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें | ऐसा करनें से मां सरस्वती की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी |